
नियुक्ति आदेश में देरी से परेशान एमपीईबी के चयनित अभ्यर्थियों ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा ज्ञापन
सागर। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल (एमपीईबी) के अंतर्गत कार्यालय सहायक ग्रेड-3 पद पर चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
अभ्यर्थियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद लंबे समय से नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए हैं, जिससे सभी चयनित उम्मीदवार असमंजस और परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने विधायक श्री जैन से अनुरोध किया कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर आवश्यक पहल की जाए, ताकि शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो सके।
विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाकर जल्द समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
इस दौरान प्रमुख रूप से अमित मिश्रा, अभिजीत पुरोहित, दीपाली सैनी, अंकिता जैन, हरिशरण उपाध्याय, बहादुर पटेल, अखिलेश साहू, नितिन रजक, मोहित तिवारी, अंबुज जैन, दीप्ति जैन एवं गंधर्व गोलंदाज सहित अन्य चयनित अभ्यर्थी उपस्थित रहे।











