
परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा का तीन बत्ती पर हुआ स्वागत, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन
सागर। परशुराम जयंती के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन द्वारा तीन बत्ती स्थित गौर प्रतिमा के समीप टेंट लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का पुष्पमाला, फल एवं पेयजल वितरित कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक जैन सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया तथा सभी को परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, चेतराम अहिरवार, विनय मिश्रा, नीरज यादव, मेघा दुबे, श्रीकांत जैन, सतीश जैन, रिंकू राज, पराग बजाज, देवेंद्र अहिरवार, डब्बू साहू, निखिल अहिरवार, विकास केसरवानी, अंशुल हर्षे, पंकज भट्ट, प्रभात चतुर्वेदी, सुनील गोस्वामी, नीलेश जैन, बृजेश त्रिवेदी, आकाश ठाकुर, रामेश्वर नेमा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।











