भगवान परशुराम जी हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होकर, समाज में धर्म की स्थापना करने की प्रेरणा देते हैं : रिशांक तिवारी

भगवान परशुराम जी हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होकर, समाज में धर्म की स्थापना करने की प्रेरणा देते हैं : रिशांक तिवारी

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी

सागर। भगवान श्री परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर डॉ. हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में परशुरामवंशी सेना द्वारा आयोजित भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में भगवान परशुराम जी के पूजन एवं माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात मंदिर परिसर से वाहन रैली का शुभारंभ किया गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए परशुराम चौक पहुंची, जहां दिव्य आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट  रिशांक तिवारी ने भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि, भगवान परशुराम जी का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और समाज में धर्म की स्थापना करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि, ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. अनिल तिवारी , डॉ. विवेक तिवारी , शिवशंकर मिश्रा , प्रियंका पटेरिया , पप्पू तिवारी , कौशल यादव , आशुतोष भार्गव , उज्ज्वल तिवारी , दिनकर तिवारी , अमन गौतम , मयंक चतुर्वेदी , आदित्य दुबे , अविराल तिवारी , आनंद पाठक, आशुतोष उपाध्याय, अंगद, मृत्युजंय सहित परशुरामवंशी सेना के सदस्यगण, समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More