
वरिष्ठ कांग्रेसी मदन सोनी का निधन उपरांत कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि देकर दी अंतिम विदाई

लगभग 40 वर्षों लगातार कांग्रेस को अपनी सेवा दे रहे गांधी चौक वार्ड निवासी मदन सोनी का ह्रदयाघात से निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में सागर जिले के कांग्रेसी और सामाजिक संगठनों से जुड़े जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उनका अंतिम संस्कार भोपाल रोड स्थित नरयावली नाका मुक्ति धाम में किया गया। जहां अंतिम संस्कार उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।सभा में जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि मदन सोनी जी का असमय जाना मेरी और मेरे परिवार की व्यक्तिगत क्षति हुई है उन्होंने मेरे पिताजी के साथ भी कांग्रेस परिवार की सेवा की और मुझे भी कार्य में बहुत सहयोग प्रदान करते रहते थे। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने स्व.मदन सोनी को श्रद्धांजलि देते हुवे कहा कि जीवन कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और सोनी समाज के उत्थान में समर्पित कर दिया पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि पार्टी ने एक स्पष्टवादी और बेबाक नेता खो दिया। वरिष्ठ कांग्रेसी जगदीश यादव ने स्व.सोनी को स्मरण करते हुए कहा कि शहर कांग्रेस का एक मजबूत स्तंभ इस दुनिया से चला गया है और उनके स्थान की पूर्ति संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि स्व.मदन सोनी का व्यक्तित्व बहुआयामी था,और वे जरूरतमंदों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा तैयार रहते थे।
शहर सेवादल परिवार की तरफ से अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में गाड आफ आनर देकर स्व. मदन सोनी को अंतिम विदाई दी गई।
अंतिम यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेसी पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे,विजय साहू,पप्पू गुप्ता,एड.अंकलेश्वर दुबे,शरद पुरोहित,राकेश राय,रामकुमार पचौरी,मुकुल पुरोहित,हेमराज रजक,वीरेंद्र राजे,राजा सेन, लक्ष्मीनारायण सोनकिया,मनोज पंवार, जयराम खटीक,राशिद खान,नीरज चौरसिया,संजय रैकवार,श्रीदास रैकवार,रवि सोनी,कमलेश सोनी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।











