सागर में कांग्रेस पार्षद दल की बैठक, 24 अप्रैल को संभागायुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन

सागर में कांग्रेस पार्षद दल की बैठक, 24 अप्रैल को संभागायुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन

शहर की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस का आक्रोश, समस्याओं के समाधान की मांग
समाचार:
सागर। जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्षद दल की बैठक जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर पार्षदों ने विस्तार से चर्चा की और अपने-अपने विचार रखे।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, जुआ-सट्टा और अवैध शराब जैसे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता इन गंभीर समस्याओं से दूर रहते हुए एसी कमरों तक सीमित हैं।
उन्होंने बताया कि शहर की इन समस्याओं को लेकर कांग्रेस 24 अप्रैल को संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपेगी, ताकि प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव ने नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और उससे जनता को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान गोपाल प्रजापति को कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने पर उनका पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया। इस अवसर पर महेश जाटव ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक में पार्षद नीलोफर चमन अंसारी, रोशनी वसीम खान, राकेश राय, ताहिर खान,  शशि जाटव,  रिचा गौड़, शिव शंकर गुड्डू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र राजे, दीनदयाल तिवारी, अरविंद ठाकुर, महेश अहिरवार, संजय सराफ, अरविंद सिंह ठाकुर, अनिल दक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन कमलेश तिवारी ने किया, जबकि आभार हेमराज रजक ने व्यक्त किया।

Leave a Comment

Read More