नारी शक्ति है सशक्त समाज का आधार, महिलाओं के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नारी शक्ति है सशक्त समाज का आधार, महिलाओं के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सांदीपनि विद्यालय स्कूली शिक्षा के सशक्त केंद्र बनकर उभरे हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुन्देलखंड का एक भी खेत नहीं रहेगा सिंचाई से वंचित, – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बहुप्रतीक्षित कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना पुनरीक्षित करने की घोषणा,

सांदीपनि विद्यालय के रूप में नरयावली को मिली शिक्षा की नई सौगात, विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने लगभग 63.41 करोड़ लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन

सागर 23 अप्रैल 2026
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि नारी शक्ति केवल शब्द नहीं बल्कि समाज की आधारशिला है। जब एक महिला सशक्त होती है तो न केवल परिवार, बल्कि संपूर्ण समाज प्रगति की ओर बढ़ता है। महिलाओं के विकास से ही परिवार, समाज ओर राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। महिलाओं के सशक्तिकरण में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सांदीपनी विद्यालय प्रदेश में शिक्षा के आदर्श और सशक्त केंद्र बनकर उभर रहे हैं। इनसे शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और प्रदेशवासियों को अपने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा के लिए महंगे प्राइवेट विद्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। सरकारी स्कूल प्रायवेट स्कूलों को पीछे छोड़ेंगे। राज्य सरकार सभी विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं दे रही है। इस बार के बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सरकारी स्कूलों ने प्राईवेट स्कूलों को पीछे छोड़ कर अच्छा प्रदर्षन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सागर जिले के नरयावली में सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सांदीपनि विद्यालय नरयावली का लोकार्पण करते हुए लगभग 63.41 करोड़ से अधिक के अलग-अलग निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया एवं हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2026 की प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय मात्र एक सीमेंट- कांक्रीट का भवन नहीं है, यह 5 हजार साल पुरानी भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का स्मृति स्थल है। भगवान कृष्ण ने अपने जीवन में कदम कदम पर संघर्ष किया और गरीब और अमीर की मित्रता का उदाहरण हम सभी के समक्ष गढ़ा है। समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का उत्थान और उससे मित्रता, गरीब कल्याण और अत्योदय का भाव सरकार को भगवान कृष्ण से मिलता है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उनके सशक्तिकरण के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के सही मायने हैं कि महिलाओं को उनके अधिकार, अवसर और समानता प्राप्त हो ताकि वे स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकें, समाज परिवार में अपनी पूर्ण क्षमता से भागीदारी दिखा सकें। नारी शक्ति का उल्लेख करते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण का संकल्प को दोहराते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में अनेक योजना चलाई जा रही हैै। वर्तमान में प्रदेश में 17 महिलाएं कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। इसी प्रकार सागर की सांसद, महापौर, कलेक्टर और पंचायतों में महिलाएं आज जिले के विकास की कमान संभाल रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने और उनके उत्थान के लिए सरकार ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है। सरकार द्वारा किसानों के लिए हर क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानांे के कल्याण में कही कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखंड की धरती ने ऐंसे वीरों को पैदा किया है जिन्होंने जब भी मौका पड़ा उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर करके देश, प्रदेश का मान बढाया है। बुन्देलखंड अपने संघर्ष के लिए जाना जाता है। यहा के बुन्देलेे सब कुछ करने में सक्षम हैं, लेकिन प्राकृतिक परिस्थिति के कारण बुन्देलखंड में पानी का अभाव रहा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का जो कार्य किया जा रहा हैं, उससे बुन्देलखंड के किसानों के लिए, उनकी एक-एक इंच जमीन के लिए सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए मात्र 5 रूपए में बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि किसानों से 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदें और क्रमशः रूप से सरकार 2700 रुपए प्रति क्विंटल और उससे आंगे बढ़ कर गेहूं खरीदेगी।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण बारदाने की जो समस्या आई उसके लिए सरकार कार्य कर रही है। किसान चिंता न करें किसान का दाना-दाना सरकार खरीदेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश मे गेहूं की बम्पर पैदावार हुई है और किसानों से अधिक से अधिक गेहूं खरीदने के लिए प्रदेश सरकार ने भारत सरकार से प्रदेश का खरीदी का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कार्यों की घोषणा और उनका लोकापर्ण करना सरकार की नीति है। सरकार गरीब, महिला, किसान, युवा को साथ लेकर प्रदेश का विकास कर रही है। किसानों के उत्थान के लिए सरकार सबसे पहले खड़ी है। अब किसी भी परियोजना के निर्माण पर किसानों की कीमती जमीन जाती है तो किसानों को बाजार की गाईडलाइन का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कडान मध्यम सिंचाई परियोजना निर्माणधीन की पुनरीक्षत प्राक्कलन राशि 240 करोड़ की स्वीकृति की घोषणा की।

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पिछले वर्ष को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश के साथ-साथ बुंदेलखंड क्षेत्र में भी उद्योगों की स्थापना तेजी से हो रही है तथा कई उद्योग प्रारंभ हो चुके हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मंत्री  राजपूत ने कहा कि वर्तमान वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत किसानों के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि अब किसानों की जमीन का अधिग्रहण होने पर उन्हें चार गुना मुआवजा दिया जाएगा, जो एक ऐतिहासिक निर्णय है। राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सागर संसदीय क्षेत्र  लता वानखेड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सतत रूप से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसरों में निरंतर वृद्धि हुई है। प्रदेश सरकार मध्यप्रदेश को ग्लोबल निवेश हब के रूप में विकसित करने का कार्य कर रही है। सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के क्रियान्वयन तथा नक्सलवाद से मुक्ति की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। शिक्षा, विकास और समृद्धि के इस मार्ग पर प्रदेशवासियों को व्यापक लाभ मिल रहा है तथा यह सभी प्रयास मध्यप्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

समारोह में नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-नागपुर कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 600 हेक्टेयर भूमि का आवंटन किया गया है, जो मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के निर्माण में किसानों की एक इंच भी भूमि प्रभावित नहीं हुई है, जिससे क्षेत्र के कृषकों में संतोष का वातावरण है। विधायक  लारिया ने कहा कि कड़ान सिंचाई परियोजना के पूर्ण होने पर लगभग 30 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत, सांसद  लता वानखेड़े, विधायक एवं पूर्व मंत्री  गोपाल भार्गव, विधायक एवं पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया, सागर विधायक  शैलेंद्र जैन, देवरी विधायक  बृज बिहारी पटेरिया, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, बीना विधायक निर्मला सप्रे, महापौर संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष  हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष  श्याम तिवारी, जिला अध्यक्ष  रानी कुशवाहा,नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  देवेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक  अरुणोदय चौबे, विधायक नारायण प्रसाद कबीरपंथी,  प्रभुदयाल कुशवाहा, कमिश्नर सागर संभाग  अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक  मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर  प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More