
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का सागर आगमन, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर हुआ आत्मीय स्वागत
सागर। सागर प्रवास के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर आगमन हुआ, जहां उनका आत्मीय एवं पारंपरिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक जैन ने सपरिवार टेलर का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर बुंदेली परंपरा के अनुसार अभिनंदन किया तथा हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शोभित नाथ शर्मा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, राहुल वैद्य, श्रीकांत जैन, प्रासुक जैन निखिल अहिरवार,नितिन सोनी,अभिमन्यु सोनी एवं पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें
Post Views: 33











