सागर कलेक्टर  प्रतिभा पाल ने की कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा

कलेक्टर  प्रतिभा पाल ने की कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा

उपार्जन और उर्वरक वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

खाद का वितरण ई-टोकन के माध्यम से ही किया जाए

—-कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल

सागर 22 अप्रैल 2026
कलेक्टर  प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कृषि, सहकारिता, पशुपालन , मत्स्य, नागरिक आपूर्ति , मार्कफेड आदि के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्य रूप से रबी उपार्जन (2026), उर्वरक वितरण, ई टोकन सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के किसानों को खाद और बीज के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सागर जिले में चना और मसूर की खरीदी के लिए मंडियों से परिवहन की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों की मैपिंग का कार्य तत्काल पूर्ण करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन के बाद अनाज को खुले में न रखा जाए, उसे सुरक्षित गोदामों में ही पहुँचाया जाए। सागर जिले में उपलब्ध साइलो (Silo) और वेयरहाउस की क्षमता का समुचित उपयोग सुनिश्चित करें। केंद्रों की मांग के अनुसार बारदानों का वितरण समय पर सुनिश्चित किया जाए ताकि तुलाई कार्य प्रभावित न हो। कलेक्टर ने कड़े निर्देश दिए कि किसानों को उनके अनाज के भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

उर्वरक वितरण में पारदर्शिता: ई-टोकन अनिवार्य

उर्वरक (खाद) वितरण के संबंध में समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सागर जिले में खाद का वितरण ई-टोकन के माध्यम से ही किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी: “जो दुकानें ई-टोकन व्यवस्था का पालन नहीं कर करेंगी उन्हें तत्काल सील किया जाएगा। बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित करें। बैठक में उपसंचालक कृषि  राजेश त्रिपाठी, डीएमओ मार्कफेड  रोहित बघेल सहित कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More