
कांग्रेसजनों नें छठवें राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष, सदस्यों से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
बैठक की सूचना कांग्रेस के प्रतिनिधियों को न देने पर जताई सख्त आपत्ति।
नियम निर्देशों का उल्लंघन व भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग।
सागर संभाग में वित्त आयोग की राशि का बड़े पैमाने पर हो रहा दुरुपयोग………सुरेन्द्र चौधरी
सागर प्रवास पर आए मध्यप्रदेश छठवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया व आयोग सदस्यों से कांग्रेसजनों के प्रतिनिधि मण्डल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगुवाई में स्थानीय सर्किट हाउस में मुलाकात कर सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में सागर संभाग में वित्त आयोग एवं शासन के नियमों के विपरीत किये जा रहें कार्यों व वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की गई।छठवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष मुख्य अतिथि में स्थानीय नगरीय एवं पंचायती राज संस्थाओं की वित्तीय स्थिति को लेकर आयोजित बैठक की सूचना कांग्रेस के प्रतिनिधियों को न देकर केवल सत्ता पक्ष के लोगों को ही आमंत्रित किये जानें पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने सख्त आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत बताया और दोषियों पर कार्यवाही करनें की बात कही जिस पर आयोग अध्यक्ष श्री पवैया ने कांग्रेसजनों को आश्वस्त किया कि भविष्य में राज्य वित्त आयोग की बैठकों व कार्यक्रमों की विधिवत सूचना सभी दलों के प्रतिनिधियों को देने और उनके आवश्यक सुझाव आमंत्रित किये जावेंगे।राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने आरोप लगाते हुये कहा कि सागर संभाग में बिना ऑडिट के ही पंचायतों एवं निकायों को अनुदान राशि जारी की जा रही है,जो वित्त आयोग की गाइडलाइन का खुला उल्लंघन है साथ ही ऑनलाइन ऑडिट एवं पालन प्रतिवेदन (ATR) तैयार नहीं किए गये हैं जो गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि सागर जिलें की ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट एवं जल योजनाओं के नाम पर नियम विरुद्ध लाखों-करोड़ों रुपए खर्च किए जाने तथा शहरी क्षेत्रों से लगी ग्राम पंचायतों में व्यावसायिक निर्माण एवं प्लाटिंग के बावजूद कर वसूली में अनियमितता और तथा सांसद-विधायक निधि से प्राप्त संसाधनों के रखरखाव में वित्तीय गड़बड़ीयों की भी निष्पक्ष जांच की जावे।ज्ञापन में जिला पंचायत सागर में नियम विरुद्ध तरीके से कर्मचारियों की नियुक्ति, 15वें वित्त की राशि के दुरुपयोग,तथा जेम पोर्टल के माध्यम से की गई खरीदी में अनियमितताओं की जांच की भी मांग की गई।साथ ही नगर निगम सागर, नगर पालिका मकरोनिया,नगर परिषद कर्रापुर व जिलें के अन्य निकायों में वित्त आयोग की राशि के दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराए जाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते हुई पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मांग करते हुये कहा कि सागर संभाग में वित्त आयोग की राशि का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया जा रहा है,जिससे शासन को करोड़ों रुपए की आर्थिक क्षति हो रही है।नियमों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से राशि खर्च की जा रही है, जो अत्यंत चिंताजनक है जिसकी निष्पक्ष व सूक्ष्मता से जांच कराई जाती हैं तो कई बड़े घोटाले उजागर होंगे जिस पर आयोग अध्यक्ष श्री पवैया ने निष्पक्ष जांच व कार्यवाही का आश्वासन दिया हैं।इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री श्री चौधरी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट के अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा,पार्षद मोहन अहिरवार, हर प्रसाद अहिरवार आदि मौजूद थे।











