चकराघाट वार्ड में ताम्रकार सत्संग भवन का भूमिपूजन, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अतिरिक्त 5 लाख रुपए देने की घोषणा

चकराघाट वार्ड में ताम्रकार सत्संग भवन का भूमिपूजन, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अतिरिक्त 5 लाख रुपए देने की घोषणा

सागर।चकराघाट वार्ड में ताम्रकार समाज के लिए बनने वाले “ताम्रकार सत्संग भवन” का भूमिपूजन विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार द्वारा विधिवत किया गया। यह भवन विधायक निधि से 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  जैन ने कहा कि सागर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनका संकल्प है। यह सत्संग भवन समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण की स्वीकृत राशि कम प्रतीत होने पर उन्होंने इसके अतिरिक्त निर्माण के लिए 5 लाख रुपए और देने की घोषणा की।

नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने अपने संबोधन में कहा कि विधायक शैलेंद्र जैन ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जिनका प्रत्येक परिवार से आत्मीय संबंध है। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा पूर्व में समाजों से किए गए वादों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाया गया है, जिसके तहत विभिन्न समाजों के लिए मंगल भवनों का निर्माण कराया गया है।

इस अवसर पर ताम्रकार समाज के सदस्यों ने विधायक जैन का पुष्पमालाओं से स्वागत कर भवन निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल, निकेश गुप्ता, पार्षद डाली सोनी, डब्बू साहु, धन्नालाल ताम्रकार, लखनलाल ताम्रकार, उमाशंकर ताम्रकार, रज्जू ताम्रकार, सुनील ताम्रकार, शिवराम ताम्रकार, संतोष ताम्रकार, विजय ताम्रकार, सुबोध ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More