नव नियुक्त वित्त आयोग अध्यक्ष जयभान पवैया के प्रथम सागर आगमन पर भाजपा का जोरदार स्वागत

नव नियुक्त वित्त आयोग अध्यक्ष जयभान पवैया के प्रथम सागर आगमन पर भाजपा का जोरदार स्वागत

सागर। नव नियुक्त राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष जयभान पवैया का प्रथम सागर आगमन शुक्रवार रात हुआ। उनके आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के साथ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोतीनगर चौराहे पर अभूतपूर्व जोश और ऊर्जा के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जयभान पवैया ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट कर परिचय प्राप्त किया तथा सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि नव नियुक्त राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष जयभान पवैया मोती नगर चौराहे से विश्राम गृह पहुंचे जहां जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत महापौर संगीता तिवारी ने उनसे भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने जायभान पवैया से सांगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, जिला उपाध्यक्ष निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, मंडल अध्यक्ष अमित बैशाखिया,नीलम अहिरवार,नीरज यादव पार्षद नरेश धानक मधुकर जाटव संध्या भार्गव, तृप्ति लोधी,आलोक केशरवानी,आफिसर यादव, राहुल वैध, संजय चौबे, जिला कोषाध्यक्ष विकास सांधेलिया, रामेश्वर नेमा, अंशुल परिहार, मनोज रैकवार, प्रासुक जैन, अर्पित पांडे, शालीन सिंह, अंशुल हर्ष, राजेश अग्रवाल, शिवा यादव, सतीश जैन, नितिन सोनी, अभिमन्यु सोनी, राहुल नामदेव, जय सोनी, युवराज तोमर, दीपक दुबे, दीपक लोधी, विकास केसरवानी, अंकित विश्वकर्मा, हरीओम भट्ट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More