भाजपा संभागीय कार्यालय के बाहर प्रारम्भ हुआ नि:शुल्क प्याऊ, श्रद्धालुओं व राहगीरों को बड़ी राहत

भाजपा संभागीय कार्यालय के बाहर प्रारम्भ हुआ नि:शुल्क प्याऊ, श्रद्धालुओं व राहगीरों को बड़ी राहत

सागर। भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार द्वारा भाजपा संभागीय कार्यालय के बाहर नि:शुल्क प्याऊ (शीतल पेयजल सेवा) का शुभारंभ किया गया। यह सेवा प्रकल्प आम राहगीरों के लिए राहतकारी साबित होगा , बल्कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्री बालाजी मंदिर, मांगलगिरी दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी तपती धूप में ठंडा व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगा और इस मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को अब गर्मी में प्यास की समस्या से निजात दिलाएगा।

प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की सेवा कार्य समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचायक हैं।

शुभारंभ अवसर पर श्याम तिवारी ने कहा कि भाजपा हमेशा सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ कार्य करती है। जरूरतमंदों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि इस अवसर जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर,चेतराम अहिरवार,सुमित यादव, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,निकेश गुप्ता,विक्रम सोनी, यश अग्रवाल, अंशुल सिंह परिहार,आलोक केशरवानी, राहुल वैध, नितिन सोनी दीपक दुबे शुभम यादव युवराज तोमर, चक्रेश चौधरी,सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Read More