
उपार्जन का परिवहन एवं भुगतान का कार्य समय पर करें
सहकारी समिति के द्वारा उपार्जन कार्य शुरू न करने वाली समितियों को नोटिस जारी करें
जिला उपार्जन समिति सदस्य प्रतिदिन पांच—पांच उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें
—कलेक्टर प्रतिभा पाल
जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्न
सागर 24 अप्रैल 2026
उपार्जन का परिवहन एवं भुगतान का कार्य समय पर करें एवं
सहकारी समिति के द्वारा उपार्जन कार्य शुरू न करने वाली समितियों को नोटिस जारी करें साथ ही
जिला उपार्जन समिति सदस्य प्रतिदिन पांच पांच उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिला उपार्जन समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश रावत, जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल, रोहित बघेल सहित जिला उपार्जन समिति के सदस्य मौजूद थे।
जिले में उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा और पारदर्शी प्रक्रिया के लिए उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और किसानों की सहूलियत को देखते हुए प्रत्येक केंद्र पर शुद्ध पेयजल, किसानों को बैठने के लिए छायादार स्थान, प्राथमिक चिकित्सा किट, शौचालय, तकनीकि सामग्री, तौलकांटा, इंटरनेट, बारदाना जैसी समस्त मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने निर्देशित किया है कि जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के उपार्जन केंद्रों का अनिवार्य रूप निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र की क्षमता, बारदाने की उपलब्धता और तौल कांटों की शुद्धता की बारीकी से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि उपार्जन की प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी तरीके से संचालित हो रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन होते ही परिवहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जावे। उन्होंने कहा कि बारदाने की उपलब्धता लगातार बनी रहे यह भी सुनिश्चित किया जाए।











