गुरुगोविंद सिंह वार्ड स्थित नाले में व्यापक स्तर पर फैली है गंदगी – लक्ष्मीकांत राज

गुरुगोविंद सिंह वार्ड स्थित नाले में व्यापक स्तर पर फैली है गंदगी – लक्ष्मीकांत राज

सागर// नगर के गुरुगोविंद सिंह वार्ड में सड़क पर नालियां न होने से सड़क पर बहता है गंदा पानी एवं सड़क जर्जर होने के कारण स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों को तथा राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं अतिक्रमण भी बड़ी समस्या है। लक्ष्मीकांत राज ने बताया कि गुरूगोविद सिंह वार्ड से सदर बाजार को जोड़ने वाली सड़क पर व्यापक स्तर पर अतिक्रमण कर लिया है जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती हैं वार्ड वाशियो ने बताया कि गुरुगोविंद सिंह वार्ड के नाले में बड़े पैमाने पर कैंट के निवासी कचरा फेंकते है जिससे पास में स्थित सरकारी स्कूल मै पड़ने वाले बच्चों को बीमारी का भय बना रहता है नाले के पास ही विठ्ठल नगर पानी की टंकी का पानी को दूषित होने की संभावना बनी रहती हैं इसी नाले से पास कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष का निवास वार्ड है, तथा इसी नाले से गंदा पानी निगम अध्यक्ष के वार्ड से निकलता है इसी क्षेत्र मे अतिक्रमण करियों के हौसले बुलंद है, जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाया जाए एवं नाले की सफ़ाई की जाए।

Leave a Comment

Read More