भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा की छत्रछाया में संपन्न हुआ शहर सेवादल परिवार का मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम

भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा की छत्रछाया में संपन्न हुआ शहर सेवादल परिवार का मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम

हर माह के अंतिम रविवार को जिला कांग्रेस शहर सेवादल परिवार शहर के अलग-अलग हिस्सों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम करता आ रहा है। इसी श्रृंखला में अप्रेल माह का यह ध्वजारोहण कार्यक्रम शहर सेवादल परिवार का 82 वां आयोजन था,जिसे अटल पार्क में भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा के समक्ष पूर्व सरपंच और कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष राजा सेन के करकमलों से संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजा सेन ने कर्पूरी ठाकुर को स्मरण करते हुए कहा कि राजनीतिक इतिहास में कुछ हस्तियाँ न केवल नेताओं के रूप में, बल्कि परिवर्तनकारी ताकतों के रूप में सामने आती हैं, जिन्होंने राज्य की नियति को आकार देने का कार्य किया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर, जिन्हें अकसर ‘आम राजनेता’ या ‘आम आदमी के नेता’ के रूप में जाना जाता है, निर्विवाद रूप से ऐसे ही एक महान् व्यक्ति थे।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा भारत के बहुलवादी ताने-बाने के लिए खतरा है और कांग्रेस कभी भी भाजपा को अपने इरादों में सफल नहीं होने देगी।
कार्यक्रम का आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वारा और संचालन द्वारका चौधरी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस परिवार के मदन सोनी,विठ्ठल पांडे,श्रीमति शिवरानी कोरी,सुधीर सोनी के निधन उपरांत सभी सेवादल परिवार जनों ने श्रद्धांजलि देकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में राजाराम सरवैया,राकेश राय,हरिश्चंद्र सोनवार,प्रेमनारायण विश्वकर्मा,युवक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी,शरद पुरोहित,नितिन पचौरी, कल्लू पटेल, महेश अहिरवार, प्रवीण यादव, लल्ला यादव, अंकुर यादव,अमर श्रीवास्तव, कृष्णकांत अहिरवार,हरप्रसाद अहिरवार, उमेश यादव,गोपी यादव,राजू सेन, राजकुमार,रामशंकर सेन, मदनलाल सेन,अभिनव पाटकर,आराध्या पाटकर,विराज यादव,अमन सौदागर,जेनुल सौदागर,जाहिद सौदागर,दुर्गेश सेन,अनन्या सेन आदि जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More