भाजपा के पुतला दहन पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति सी एस पी को कलेक्टर के नाम सोंपा ज्ञापन


भाजपा के पुतला दहन पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति सी एस पी को कलेक्टर के नाम सोंपा ज्ञापन
आयोजनों में शासकीय कर्मचारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल करना गलत -महेश जाटव
सागर/जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस जन नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने गत दिवस प्रतिबंधित क्षेत्र गौर मूर्ति जहां धारा 144 प्रभावशील है पर भाजपा द्वारा कांग्रेस गठबंधन का पुतला दहन करने वालों के ऊपर मामला दर्ज करने की मांग की ।
भाजपाइयों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अध्यक्ष महेश जाटव ने नगर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर पुतला दहन करने वालों पर मामला दर्ज़ करने की मांग की साथ ही उक्त पुतला दहन का
पुलिस तमाशा देखती रही पुलिस का दोहरा रवैया जन विरोधी है भाजपा ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा चकराघाट से निकाली थी जहां गौर मूर्ति पर उन्होंने कांग्रेस गठबंधन का पुतला फूंका था जबकि इस क्षेत्र पर पुतला दहन या बड़े आयोजन पूर्णतः वर्जित है ।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा जनता को भ्रमित कर आंदोलन कर रही है और वास्तविक सच्चाई छुपा रही है
भाजपा की आयोजनों में शासकीय कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राजनीतिक कार्यक्रम में दवाब पूर्ण शामिल कराया जा रहा है और शासकीय मिशनरी का दुरुपयोग जहां किया जा रहा है वही प्रतिबंधित क्षेत्र पर पुतले दहन की घटनाएं हो रही है
यह कानून व्यवस्था के नियमों एवं आदेशों की अवहेलना को दर्शाता है जो अत्यंत गंभीर विषय है कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा शासकीय कर्मचारियों को दबाब पूर्ण शामिल किया जा रहा है जबकि किसी भी राजनैतिक गतिविधि में इनका उपयोग किया जाना मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण ) नियमों एवं शासकीय दिशा निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है अतिरिक्त कार्यक्रमों के वीडियो व फोटोग्राफ को देखने में आया कि श्रीमती कविता लारिया जो की वन विभाग सागर में पदस्थ शासकीय सेवक है उक्त राजनेतिक कार्यक्रम में अग्रणी रूप से सम्मिलित हुई जो शासकीय सेवक आचरण नियमों का खुला उल्लंघन करता है
मुकुल पुरोहित ने कहा कि उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जावे साथ ही उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की जो कि कर्मचारी या आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयोजन में भेजने का दबाव बनाते हैं महेश जाटव ने ज्ञापन में मांग की भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुर्नावृति ना हो इसके लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाएं ज्ञापन का वाचन डॉक्टर संदीप सबलोक ने किया
आभार आनंद हैला ने व्यक्त किया
इस अवसर सेवालाल अध्यक्ष सिंटू कटारे ,समीर खान ,राकेश राय, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र राजे, हेमराज रजक, नरेंद्र मिश्रा, शरद पुरोहित ,संदीप चौधरी, कमलेश तिवारी,राहुल चौबे, पार्षद ताहिर खान, रिचा सिंह, शिव शंकर गुड्डू यादव, चमन अंसारी, प्रीतम यादव, महेश अहिरवार,मीना पटेल,पवन पटेल,रवि उमाहिया,जाहिद ठेकेदार, लल्ला यादव, सुरेश पंजवानी, चक्रेश रोहित, आनंद अहिरवार दीनदयाल तिवारी , साजिद राइन,अजय लारिया,रेखा सोनी, किरण लता सोनी, अर्चना कनौजिया, भैयन पटेल,नोशाद अब्बासी ,पवन जाटव, निखिल जैन,आदिल राइन, लल्ला यादव, वीरू चौधरी,कुंजीलाल लड़ियां,अरुण साहू ,संजय सराफ,दुलीचंद सकवार, अशोक चकिया, प्रशांत सोनी,पर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे

Leave a Comment

Read More