मन की बात’ बना जन-प्रेरणा का मंच, सागर में उत्साहपूर्वक सुना गया 133वां संस्करण

‘मन की बात’ बना जन-प्रेरणा का मंच, सागर में उत्साहपूर्वक सुना गया 133वां संस्करण

सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ ने आमजन के प्रयासों को एक सशक्त मंच प्रदान किया है। इसके माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहचान मिल रही है।
रविवार को सागर के शिवाजी वार्ड के बूथ क्रमांक 208 में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने स्थानीय जनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं लोक संस्कृति जैसे विषयों को प्रभावी रूप से सामने लाते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आमजन के प्रयासों को मंच देने के साथ-साथ देशभर में सकारात्मक परिवर्तन का वातावरण भी निर्मित कर रहा है। ‘मन की बात’ निरंतर जारी रहने वाला ऐसा माध्यम बन चुका है, जो करोड़ों देशवासियों को प्रेरित करता है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि मेहनत, परिश्रम और समर्पण से कार्य करने वाले लोगों को निश्चित रूप से सफलता मिलती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान निरंतर बढ़ रहा है। आज भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है और विज्ञान, रक्षा तथा ए.आई. जैसे क्षेत्रों में लगातार प्रगति कर रहा है। भारत अब रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत करता है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, विधायक इंजी. प्रदीप लारिया,शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।(श्रीकांत जैन)

जिला मीडिया प्रभारी

Leave a Comment

Read More