सागर में मौत की खदान पर ‘रील्स’ का खेल: हादसे के बाद भी नहीं थमी लापरवाही

सागर में मौत की खदान पर ‘रील्स’ का खेल: हादसे के बाद भी नहीं थमी लापरवाही

3 युवकों की डूबने से मौत के बाद भी खतरनाक क्रेशर खदान बना आकर्षण, सोशल मीडिया पर बढ़ावा दे रहे ब्लॉगर

सागर जिले में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे के बाद भी लापरवाही थमती नजर नहीं आ रही है। बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ा स्थित क्रेशर खदान, जहां कुछ दिन पहले नहाने गए 7 दोस्तों में से 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई थी, अब भी लोगों के लिए ‘टूरिस्ट स्पॉट’ बना हुआ है।
चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ ब्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इस खतरनाक खदान का खुलेआम प्रचार कर रहे हैं। वीडियो और रील्स के जरिए लोगों को यहां घूमने और नहाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे एक और बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है।
जिस खदान में यह हादसा हुआ, वहां आज भी सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम नजर नहीं आते। न चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रशासन क्यों गंभीर नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह लापरवाही फिर किसी की जान ले सकती है। लोगों ने खदान क्षेत्र में सुरक्षा घेराबंदी, चेतावनी संकेत और कड़ी निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Comment

Read More