जिला बदर आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी — गौरझामर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई


थाना गौरझामर, जिला सागर
दिनांक: 28.04.2026

जिला बदर आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी — गौरझामर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

जिला सागर में अपराधियों पर नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक  विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में जिला बदर आरोपियों की सतत निगरानी एवं धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डॉ. संजीव उइके के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिन्हा एवं एसडीओपी देवरी  प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में थाना गौरझामर पुलिस द्वारा सराहनीय कार्यवाही की गई।

अभियान के तहत दिनांक 27.04.2026 को थाना गौरझामर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी भूरे उर्फ वीरेन्द्र विल्थरे पिता कुंज बिहारी विल्थरे, उम्र 25 वर्ष, निवासी विल्थरे मोहल्ला, गौरझामर, अपने घर के पास देखा गया है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 79/26, धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम एवं धारा 223(ए) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को दिनांक 28.04.2026 को माननीय न्यायालय जेएमएफसी देवरी में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

सराहनीय योगदान
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी नसीर फारूकी के नेतृत्व में प्रआर 529 शैलेन्द्र पाण्डेय, प्रआर 856 प्रमोद सोनकर, प्रआर 906 अशोक चौहान, आरक्षक 123 अरुण, आरक्षक 208 प्रमोद, आरक्षक 1191 मनीष अहिरवार एवं आरक्षक 1763 आशीष का विशेष योगदान रहा।

सागर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की सतत एवं सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

Read More