
भोपाल में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला से की भेंट
सागर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला से सौजन्य भेंट कर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
भेंट के दौरान तिवारी ने सागर जिले के विकास कार्यों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों से मंत्री श्री शुक्ला को अवगत कराया। उन्होंने जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में भी जानकारी प्रस्तुत की।
प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सागर जिले के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने इस अवसर पर मंत्री शुक्ला के सकारात्मक दृष्टिकोण एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं जिला उपाध्यक्ष मनीष चौबे भी उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भोपाल प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्गों की कार्ययोजना संबंधी बैठक में भी सहभागिता की।











