
दिनांक: 28.04.2026
15 वर्ष से फरार वारंटी एवं केबी एल्युमीनियम तार चोरी के आरोपी गिरफ्तार — थाना मोतीनगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
घटना 1: 15 वर्ष से फरार वारंटी की गिरफ्तारी
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिनांक 27.04.2026 को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के पालन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा साइबर विजिलेंस एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर प्रभावी कार्यवाही की गई।
थाना मोतीनगर में धारा 326, 34 भादवि के प्रकरण में लगभग 15 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी जग्गू उर्फ जगदीश शर्मा पिता गोविंद शर्मा निवासी सागर की तलाश पतारसी कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। विधिवत गिरफ्तारी का कारण बताते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
घटना 2: केबी एल्युमीनियम तार चोरी का खुलासा
दिनांक 26.04.2026 की रात्रि में फरियादी रविन्द्र कुमार जैन पिता जयकुमार जैन उम्र 56 वर्ष निवासी मनोरमा कॉलोनी, थाना गोपालगंज द्वारा सूचना दी गई कि बिजली कार्यालय भापेल के बाहर रखे दो बंडल 33 केबी एल्युमीनियम तार (करीब 1 क्विंटल, मूल्य लगभग ₹50,000) अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ऑटो में भरकर चोरी कर ले जाए गए।
रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में धारा 331(4), 305ए भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर सूचना तंत्र सक्रिय किया गया। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपियों—
अनजार पिता मोहम्मद इस्लाम मकरानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी सदर 12 मुहाल केंट
अर्जुन पिता टीकाराम चढ़ार, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मोठी बांदरी
प्रहलाद पाल पिता मुन्नालाल पाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोठी थाना बांदरी
को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया एल्युमीनियम तार बरामद कर जप्त किया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण विवेचना में है।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी
निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर
सउनि माधव सिंह
प्रआर 756 राजेश
प्रआर नदीम शेख / 141 नदीम
आरक्षक 659 दीपक
आरक्षक राहुल
थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दोनों मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया गया है।











