
नवनियुक्त किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से की भेंट, हुआ स्वागत
सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के नवनियुक्त किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने शनिवार को धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से शिष्टाचार भेंट कर आभार व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने नवनियुक्त किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव का आत्मीय स्वागत करते हुए मिष्ठान खिलाकर उन्हें नवीन दायित्व हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भेंट वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, किसानों की समस्याओं के समाधान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर हेतु रुप रेखा तैयार क़ी गई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने नवनियुक्त किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव एवं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी का पुष्पमालाओं से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि,किसान मोर्चा संगठन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमें पूर्ण विश्वास है कि रामकुमार यादव अपने नेतृत्व, सक्रियता और समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा किसानों की आवाज को मजबूती प्रदान करेंगे।
नवनियुक्त किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। किसानों की समस्याओं के समाधान, संगठन के विस्तार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के किसान तक पहुंचाने के लिए मैं पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी आज बीना विधानसभा प्रवास पर रहेंगे
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी रविवार 3 मई को बीना विधानसभा के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न मंडलों में आयोजित बैठकों को संबोधित करेंगे। खिमलासा मंडल – शाम 4:00 बजे,मंडीबामोरा मंडल – शाम 5:00 बजे,भानगढ़ मंडल – शाम 5:30 बजे,बीना ग्रामीण मंडल – शाम 6:00 बजे,बीना नगर मंडल – शाम 6:30 बजे।
स्वागत कार्यक्रम में संभागीय कार्यालय मंत्री वीरेंद्र पाठक, मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह राजपूत (टिंकू राजा), जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुमित यादव, मनीष चौबे, अंशुल परिहार, अभिषेक अंकु चौरसिया, लीना रैकवार, चंद्रेश सिंह राजपूत, शेखर यादव, बसंत मीणा, कल्लू यादव, रामेश्वर यादव, रजनेश यादव, बल्लू यादव, कालू सरपंच सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(श्रीकांत जैन)
जिला मीडिया प्रभारी











