बुद्ध पूर्णिमा पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने बौद्ध विहार में किया नमन, भवन की स्थिति का लिया जायजा

बुद्ध पूर्णिमा पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने बौद्ध विहार में किया नमन, भवन की स्थिति का लिया जायजा

सागर।बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने गुरु गोविन्द सिंह वार्ड स्थित बौद्ध विहार पहुंचकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक जैन ने बौद्ध विहार परिसर का निरीक्षण भी किया और जीर्ण-शीर्ण हो रहे भवन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विषय पर आवश्यक कार्यवाही के संकेत दिए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस दौरान विधायक जैन ने कहा कि भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और अहिंसा का संदेश हम सभी के जीवन को आलोकित करता है और समाज में सौहार्द एवं सद्भावना बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर सिद्धार्थ बौद्ध, देवेंद्र अहिरवार, गरीबदास जाटव सहित स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More