धामोनी मस्जिद का ताला खुलावनें दरगाह कमेटी अध्यक्ष नें पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय निदेशक को सौंपा ज्ञापन

धामोनी मस्जिद का ताला खुलावनें दरगाह कमेटी अध्यक्ष नें पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय निदेशक को सौंपा ज्ञापन।

बिना सक्षम प्राधिकारी के आदेश के धामोनी मस्जिद में लगाएं गये तालें को उर्स के पूर्व खुलवानें की उठाई मांग।

सर्व धर्म कौमी एकता के प्रतीक धामोनी वालें बाबा की दरगाह इंतजामियां कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर ने पुरातत्व विभाग मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर ग्राम इस्हाकपुरा ( धामोनी ) तहसील बण्डा जिला सागर के होने वालें सालाना उर्स को दृष्टिगत रखते हुए दरगाह परिसर स्थित 900 साल पुरानी धामोनी मस्जिद का ताला खुलवाने की मांग की हैं।दरगाह इंतजामियां कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर ने ताला खुलवाने को लेकर पुरातत्व विभाग को लिखे पत्रों का हवाला देते हुए कहा है कि ग्राम इस्हाकपुरा ( धामोनी ) तहसील बण्डा जिला सागर में सर्व धर्म कौमी एकता के प्रतीक धामोनी वालें बाबा की दरगाह परिसर में मस्जिद का निर्माण 900 साल पूर्व हिजरी सन 1085 ( 1676 ईस्वी ) में हुआ था तब से लेकर अब तक मुस्लिम धर्मावलंबी उक्त मस्जिद में पांच टाईम की नमाज पढ़ते आ रहे हैं।विगत दिनांक 10 सितंबर 2024 को पुरातत्व विभाग उप मण्डल सागर के अमलें के द्वारा किसी भी सक्षम प्राधिकारी के बिना आदेश के धामोनी मस्जिद में ताला डाल दिया गया हैं जिससे मुस्लिम धर्मावलंबी मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ पा रहे हैं।उक्त वर्षों पुरानी मस्जिद में ताला डालने से समूची मुस्लिम समाज में भयंकर रोष व्याप्त है।दरगाह इंतजामियां कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर ने सौंपे ज्ञापन में आगे कहा हैं कि प्रति वर्षो अनुसार इस वर्ष भी धामोनी वाले बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स 08 मई से 10 मई 2026 तक क्षेत्रीय विधायक एवं उर्स कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लम्बरदार की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।बाबा के उर्स में मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के लाखों की संख्या में बाबा के श्रद्धालु शामिल होते हैं।बाबा के सालाना उर्स को दृष्टिगत रखते हुये दरगाह परिसर स्थित मस्जिद में गये ताले को खुलवाने की कार्यवाही की जावें जिससें कि मुस्लिम धर्मावलंबी पूर्व की भांति मस्जिद में नमाज पढ़ सकें।दरगाह इंतजामियां कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर द्वारा सौपें ज्ञापन के बिंदुओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए पुरातत्व विभाग मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक ने समूचे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर शीघ्र जांच व उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

Read More