
मोतीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: सट्टा, जुआ और अवैध शराब पर शिकंजा, 6 प्रकरण दर्ज
सागर | 05 मई 2026
जिला सागर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस ने सट्टा, जुआ और अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 6 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्यप के नेतृत्व में की गई।
सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार
मोतीनगर थाना क्षेत्र में अवैध सट्टा संचालन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।
रामसेवक अहिरवार (41), निवासी मुहासा थाना राहतगढ़ के कब्जे से सट्टा पर्ची, राड पेन और ₹255 नगद जब्त किए गए।
अपराध क्रमांक 484/26 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
अनु उर्फ शुभ जैन (20), निवासी रमपुरा वार्ड मोतीनगर के पास से सट्टा पर्ची, राड पेन और ₹310 नगद बरामद हुए।
अपराध क्रमांक 485/26 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
अवैध शराब के साथ तीन आरोपी पकड़े गए
आबकारी एक्ट के तहत पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी मसाला शराब जब्त की।
सौरभ यादव (26) के कब्जे से 18 पाव देशी मसाला शराब बरामद, कीमत करीब ₹1800।
अपराध क्रमांक 486/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट।
आदर्श घोषी (27) के पास से 20 पाव देशी मसाला शराब जब्त, कीमत करीब ₹2000।
अपराध क्रमांक 487/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट।
दीपक प्रजापति के कब्जे से 20 पाव देशी मसाला शराब बरामद, कीमत करीब ₹2000।
अपराध क्रमांक 488/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज।
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 4 आरोपी धराए
मोतीनगर पुलिस ने बड़ा करीला क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
आशीष अहिरवार (32)
रमन अहिरवार (22)
दौलतराम अहिरवार (60)
विजय लडिया (35)
सभी निवासी संत रविदास वार्ड, बड़ा करीला बताए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से 52 ताश पत्ते और ₹1190 नगद जब्त किए गए।
अपराध क्रमांक 489/26 धारा 13क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत सहित उपनिरीक्षक पी.डी. ठाकुर, सउनि सेल्वेस्टर पन्ना एवं थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध सट्टा, जुआ और शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम हो।










