विधायक प्रदीप लारिया के नेतृत्व में मकरोनिया में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर विजय उत्सव

विधायक प्रदीप लारिया के नेतृत्व में मकरोनिया में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर विजय उत्सव
सागर/04.05.2026:
मकरोनिया चौराहा पर आज विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत की ऐतिहासिक जीत को लेकर देखने को मिला। यह विजय जन-आकांक्षाओं, संगठन की निरंतर मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक बताई गई। वहीं असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर एवं पुडुचेरी में NDA(जिसमें बीजेपी शामिल है) को बढ़त/जीत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने दुगुनी खुशी जाहिर करते हुए इसे सुशासन और विकास की नीति पर जनता की मुहर बताया।
इस अवसर पर विधायक श्री लारिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह विजय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रभावी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाएं—गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प—ने देश के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाई है।
विधायक श्री लारिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं तथा प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मिहीलाल, जिला महामंत्री चैन सिंह, मंत्री आफीसर यादव, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, अरविंद घोषी, पार्षदगण, एल्डरमैन,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति,स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिनके उत्साह ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

Leave a Comment

Read More