उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिला प्रभारी मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल का सागर आगमन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया आत्मीय स्वागत

उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिला प्रभारी मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल का सागर आगमन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया आत्मीय स्वागत

सागर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिला प्रभारी मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल के बुधवार रात्रि सागर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह में उनका आत्मीय स्वागत किया।
स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने रुद्राक्ष की माला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर उपमुख्यमंत्री डॉ. शुक्ल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से क्रमशः भेंट कर संवाद किया।
उपमुख्यमंत्री डॉ. शुक्ल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सागर जिले में संगठन की सक्रियता सराहनीय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुखदेव मिश्र मुन्ना रावत वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, विक्रम सोनी, यश अग्रवाल, नवीन भट्ट विकास सांधेलिया,राहुल वैद्य, नितिन सोनी, राहुल नामदेव, उमेश गौंड, रीतेश तिवारी, जय सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More