
भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी एवं जिला स्तरीय मासिक बैठक आज
नवनियुक्त अनुसूचित जनजाति मोर्चा सागर अध्यक्ष उमेश गौड़ ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से भेंट कर आभार व्यक्त किया
सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर जिले की कोर कमेटी की बैठक आज 07 मई को प्रातः 10 बजे से धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल, संभागीय प्रभारी गौरव रणदिवे, जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर एवं सागर जिले के कोर कमेटी के सदस्यगण शामिल होंगे।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे से जिला स्तरीय द्वितीय मासिक बैठक आयोजित होगी, जिसे संभागीय प्रभारी गौरव रणदिवे, जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर एवं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी संबोधित करेंगे। बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी शामिल होंगे।
नवनियुक्त अनुसूचित जनजाति मोर्चा सागर अध्यक्ष उमेश गौड़ ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से भेंट कर आभार व्यक्त किया
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अनुसूचित जनजाति मोर्चा सागर के जिला अध्यक्ष उमेश गौड़ ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से भेंट कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष उमेश गौड़ का उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत करते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने उमेश गौड़ को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठन का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो समाज के हर वर्ग तक पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री गौड़ के नेतृत्व में मोर्चा और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेगा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष उमेश गौड़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए इस दायित्व के लिए हृदय से आभारी हैं और पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज के बीच जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने एवं समाज के हर वर्ग के बीच संवाद स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन के विस्तार के लिए वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुखदेव मिश्रा, जिला महामंत्री सुमित यादव, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, राहुल वैद्य, नितिन सोनी, अर्पित अहिरवार एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











