
सागर नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनसेवा पर जोर
सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर नगर की मासिक बैठक का आयोजन आज जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की मुख्य आथित्य और नगर अध्यक्ष अमित बैसाखिया की अध्यक्षता में उत्साहपूर्ण वातावरण मे लक्ष्मीपुरा वार्ड मै उपाध्यक्ष धर्मेंद्र रजक जी के निवास पर किया गया। बैठक में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से तैयारी करे।प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उसकी सक्रिय भागीदारी से ही संगठन मजबूत होता है।
अध्यक्ष अमित बैसाखिया ने कहा कि ने कहा कि इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रभारी मनीष चौबे ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में आगामी अभियानों, सदस्यता विस्तार, एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर अध्यक्ष अमित बैसाखिया द्वारा जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के सिद्धांतों पर चलने एवं सेवा भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
मीडिया प्रभारी आकाश कोरी ने बताया कि बैठक का संचालन गोपी पंथी और आभार अंशुल हर्षे द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,विक्रम सोनी,मनीष चोबे, सोनू उपाध्याय,रामेश्वर नेमा, राहुल वैद्य,नितिन सोनी,जय सोनी,पंकज भट्ट,धर्मेंद्र रजक,सुनीता रैकवार,जुगल प्रजापति,शारदा कोरी, साक्षी जैन,संध्या,गौरव,जय श्री, सचिन घोषी, राजेश अग्रवाल,दीपा मंजुश्री, अभिषेक अग्रवाल,चंचल सहित मंडल के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आकाश कोरी
मीडिया प्रभारी सागर नगर











