मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, सागर के हितग्राहियों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, सागर के हितग्राहियों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

सागर।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मंगलवार को मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की उल्लेखनीय विजय तथा मुख्यमंत्री के योगदान के लिए उन्हें बधाई दी।

भेंट के दौरान विधायक जैन ने सागर विधानसभा क्षेत्र के बीमार जरूरतमंद हितग्राहियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्परता दिखाते हुए विभिन्न हितग्राहियों के लिए राशि स्वीकृत की।

स्वीकृत सहायता के अंतर्गत चकराघाट निवासी अभिषेक को 2 लाख रुपए, काकागंज के प्रजापति परिवार को 1 लाख रुपए तथा संतकबीर वार्ड के नेतराम कोष्ठी को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

Leave a Comment

Read More