विधायक प्रदीप लारिया के प्रयासों से 3 करोड़ रुपये की लागत वाले 2.50 किमी जिंदा-सेमरा फोरलेन मार्ग को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

विधायक प्रदीप लारिया के प्रयासों से 3 करोड़ रुपये की लागत वाले 2.50 किमी जिंदा-सेमरा फोरलेन मार्ग को मिली प्रशासकीय स्वीकृति
सागर/07.05.2026:
नरयावली विधानसभा क्षेत्र को विकास की एक और बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र के जिंदा-सेमरा फोरलेन मार्ग निर्माण कार्य को अब प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस 2.50 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग के निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगी, साथ ही ग्रामीण अंचलों को भी बेहतर संपर्क सुविधा प्राप्त होगी।
इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लिए पूर्व में बजट में राशि स्वीकृत की जा चुकी थी, जिसके बाद अब शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के सतत प्रयासों, लगातार फॉलोअप एवं क्षेत्रीय विकास के प्रति उनकी सक्रिय कार्यशैली के चलते यह महत्वपूर्ण सौगात क्षेत्र को प्राप्त हुई है।
जिंदा-सेमरा मार्ग प्रमुख मांग रहा है। फोरलेन सड़क बनने से ग्रामीण क्षेत्रों का आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि क्षेत्र को भी सीधा लाभ प्राप्त होगा। सड़क निर्माण से क्षेत्र में विकास की गति तेज होने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
विधायक श्री लारिया ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव और लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के विकासपरक दृष्टिकोण से नरयावली विधानसभा में लगातार आधारभूत संरचना के कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ना उनका संकल्प है और इसी दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Read More