
जिला विकास एवं संगठनात्मक बैठकों में शामिल हुए भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
सागर में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के आगमन पर विकास एवं संगठनात्मक बैठकों का हुआ आयोजन
सागर। गुरुवार को भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक तथा भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे एवं प्रदेश मंत्री व सागर जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर की उपस्थिति में आयोजित जिले की मासिक बैठक में सहभागिता की।
जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों, सड़क एवं जल व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज से संबंधित निर्माण कार्यों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वहीं भाजपा कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि जिला विकास सलाहकार समिति एवं संगठन की मासिक बैठक जैसी बैठकें जनप्रतिनिधियों, संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संवादों से विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा होती है तथा जनसुविधाओं से जुड़े विषयों के समाधान को गति मिलती है।
जिला विकास बैठक में पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, विधायक निर्मला सप्रे, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित जनप्रतिनिधिगण, विकास सलाहकार समिति के सदस्यगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
वहीं संगठनात्मक बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, सुमित यादव, चैतराम अहिरवार सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागणों की गरिमामय उपस्थिति रही।











