
शहरभर में धूमधाम से मनाया गया भाजपा नेता जगन्नाथ गुरैया का जन्मदिन, कई स्थानों पर हुए सम्मान समारोह
सागर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं साहू समाज ट्रस्ट अध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया का जन्मदिन शहरभर में उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा शहर के अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदीवे, जिला प्रभारी लोकेंद्र पराशर, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरैया को पुष्पमालाएं पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विवेक बंटी साहू ने भी जन्मदिन की बधाई संदेश भेजकर उनके सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों की सराहना की। वहीं मकरोनिया साहू समाज द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में समर्थकों और समाजजनों ने केक काटकर, मिठाइयां बांटकर और स्वागत समारोह आयोजित कर जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाया। दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा और कई स्थानों पर सामाजिक सौहार्द एवं जनसेवा को लेकर चर्चा भी हुई।











