नीमोन में संत रविदास एवं गंगा मैया प्रतिमा स्थापना, विधायक प्रदीप लारिया ने किया पूजन

नीमोन में संत रविदास एवं गंगा मैया प्रतिमा स्थापना, विधायक प्रदीप लारिया ने किया पूजन
बण्डा क्षेत्र के नीमोन गांव में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज एवं गंगा मैया मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन कर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक  लारिया ने कहा कि संत रविदास जी का समरसता, मानवता और सद्भाव का संदेश आज भी समाज को नई दिशा देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Read More