
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने आई.जी मिथिलेश कुमार शुक्ला से की मुलाकात।
बिगड़ाती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराधों और पन्ना में आदिवासियों की अन्यायपूर्ण गिफ्तारियों पर की विस्तृत चर्चा।
बढ़ते अपराध रोकने और दोषियों पर हो कठोर कार्यवाही………सुरेन्द्र चौधरी
मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने शनिवार को सागर जोन आई जी मिथिलेश कुमार शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने बिगड़ाती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराधों,कटरबाजी,रैकी,हत्या,लूट,चोरी, नकबजनी,बलात्कार,ठगी आदि की लगातार घटित हो रही घटनाओं के साथ-साथ अवैध शराब,जुआ,सट्टा के पनप रहे कारोबार रोकने के ठोस उपाय करने की बात कही साथ ही पन्ना केन-वेतवा लिंक परियोजना में आदिवासियों के हितों के लिए लगातार चल रहे आंदोलन के दौरान हुई अन्यायपूर्ण गिरफ्तारियों को लेकर आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक डॉ विक्रांत भूरिया द्वारा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिये उठाई गईं आवाज को अनसुना करनें पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि एक तरफ देश व प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासियों के हितेषी होने का दम भरते नहीं थक रही है,वहीं दूसरी ओर केन-बेतवा लिंक परियोजना में आदिवासियों के हितों को अनदेखा कर उन पर अन्यायपूर्ण कार्यवाही की जा रही है जिससे भाजपा सरकर का आदिवासी विरोधी चेहरा ऊजागर हुआ है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ितों को न्याय दिलाने के साथ-साथ अनैतिक गिरफ्तारियों व अन्यायपूर्ण कार्यवाही के खिलाफ लगातार संघर्षरत रहेगी।










