
आगामी 17 एवं 18 मई को सागर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन ने की तैयारियों की समीक्षा
संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का वैचारिक प्रशिक्षण भाजपा की सबसे बड़ी प्राथमिकता : शैलेंद्र जैन
प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नई दृष्टि और संगठनात्मक क्षमता विकसित करने का माध्यम : श्याम तिवारी
सागर। भारतीय जनता पार्टी का आगामी जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 17 एवं 18 मई को सागर में आयोजित होने जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन ने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं व्यवस्था समितियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं, आवास, भोजन, पंजीयन, मंच संचालन, तकनीकी व्यवस्था एवं विभिन्न सत्रों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि इस प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन सागर विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है, जिसे ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पित भाव के साथ प्राण-प्रण से जुटेंगे। विधायक जैन ने कहा कि वर्ग में शामिल होने वाले सभी अतिथियों के स्वागत-सत्कार, नगर सज्जा एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास आकर्षक वातावरण निर्माण की व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष रूप से कार्य किया जाएगा, जिससे सागर आने वाले प्रत्येक अतिथि व प्रतिभागी को संगठन की आत्मीयता और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का अनुभव हो।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति एवं राष्ट्रहित के संकल्पों से जोड़ने का प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता प्रशिक्षण के माध्यम से नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ संगठन कार्य में जुटता है।
नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठनात्मक समन्वय और टीम भावना को मजबूत करने का अवसर होता है। सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, सुमित यादव,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैयायश अग्रवाल,अंशुल हर्षे,अंशुल परिहार,राहुल वैध,रामेश्वर नेमा नितिन सोनी जय सोनी, उमेश गौंड, दीपक दुबे,अभिमन्यु सोनी, सुप्रीयो राय सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











