सीएम डॉ. मोहन यादव के सागर आगमन से पहले कांग्रेस नेता सिंटू कटारे पुलिस निगरानी में

सीएम डॉ. मोहन यादव के सागर आगमन से पहले कांग्रेस नेता सिंटू कटारे पुलिस निगरानी में
सागर। प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav के नगर आगमन से पूर्व शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे को पुलिस निगरानी में रखे जाने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री शहर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
इस कार्रवाई को लेकर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए इसे “सरकार का भय” बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का इतना लालच है कि वह विरोध भी बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।
कटारे ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या करती आ रही है और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध दर्ज कराना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन सरकार विरोधी स्वरों को दबाने में लगी हुई है।

Leave a Comment

Read More