बीना में जया किशोरी की श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने लिया आशीर्वाद

बीना में जया किशोरी की श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने लिया आशीर्वाद

सागर। बीना में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास सुश्री जया किशोरी जी के मुखारविंद से कथा श्रवण कर श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ अर्जित किया। कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक शैलेंद्र कुमार जैन सहित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कथा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा व्यक्ति को ज्ञान, भक्ति और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। साथ ही जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने एवं उनसे मुक्ति पाने का मार्ग भी दिखाती है।
कथा स्थल पर पूरे समय भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा, जहां श्रद्धालुओं ने भजन एवं प्रवचनों का रसपान कर स्वयं को धन्य महसूस किया।

कार्यक्रम की आयोजक एवं बीना विधायक निर्मला सप्रे,भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया, युवा भाजपा नेता अविराज सिंह, अरविंद बरया, नितिन सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More