विशेष जनसुनवाई में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, दो अधिकारियों को थमाया नोटिस

विशेष जनसुनवाई में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, दो अधिकारियों को थमाया नोटिस
सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शाहगढ़ में आयोजित विशेष जनसुनवाई के दौरान शासकीय कार्यों में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। जनसुनवाई से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर  पाल ने पूर्व में सभी विभागीय अधिकारियों को विभागीय जानकारी सहित जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई।
इन अधिकारियों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
डॉ. रोहित शिटोले — पशु चिकित्सा अधिकारी
मयंक मरकाम — कार्यपालन यंत्री, एमपीईबी
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

Read More