सागर भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग को लेकर सक्रियता तेज, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को दिया आमंत्रण

सागर भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग को लेकर सक्रियता तेज, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को दिया आमंत्रण
हेमंत खंडेलवाल से मंगलवार को भोपाल में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सौजन्य भेंट कर 17 एवं 18 मई को सागर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
भेंट के दौरान प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाने की तैयारियों की जानकारी साझा की।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने का आश्वासन दिया तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस दौरान संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन के अनुसार, भोपाल प्रवास के दौरान श्याम तिवारी नवनियुक्त कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाहा के पदभार ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Read More