
अंबेडकर वार्ड में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, लिया आशीर्वाद
सागर। सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अंबेडकर वार्ड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित किया। कथा का आयोजन श्री डालचंद मासाब जी द्वारा किया गया, जिसमें पंडित पुष्पेन्द्र पाठक जी महाराज ने अपने मुखारविंद से भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया।
कार्यक्रम में विधायक जैन ने कथा श्रवण कर पूजन-अर्चन किया एवं प्रदेश एवं नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति, धर्म और अध्यात्म का अमूल्य स्रोत है, जो समाज को सदाचार, भक्ति और मानवता का संदेश देती है।
कथा स्थल पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।











