
प्रशिक्षण वर्ग अनुशासन, नवाचार और संगठन शक्ति का बनेगा उदाहरण — विधायक शैलेन्द्र जैन
कार्यकर्ताओं के सहयोग और सहभागिता से नया कीर्तिमान स्थापित करेगा प्रशिक्षण वर्ग — श्याम तिवारी
प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न
सागर। आगामी 17 एवं 18 मई को सागर में आयोजित होने वाले भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न व्यवस्था टोलियों के सदस्यों के साथ प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों, अनुशासन, आवास, भोजन, पंजीयन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई।
बैठक में सागर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ. वीरेंद्र पाठक, प्रशिक्षण वर्ग टोली प्रभारी चैन सिंह ठाकुर, सह प्रभारी जगन्नाथ गुरैया, जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया, मेघा दुबे, नीरज यादव, नीलम अहिरवार एवं अनिल तिवारी मंचासीन रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि संगठनात्मक ऊर्जा, अनुशासन और नवाचार का प्रेरणादायी केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी जी के नेतृत्व में प्रशिक्षण वर्ग में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए सर्वोत्तम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जो संगठन की कार्यशैली, आत्मीयता और कार्यकर्ता-केंद्रित सोच को दर्शाती हैं।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा कि जब व्यवस्थाएं उत्कृष्ट हों, तब सहभागिता भी उतनी ही प्रभावी, अनुशासित और प्रेरणादायी होनी चाहिए। विधायक श्री जैन ने कहा कि “अनुशासन ही किसी भी प्रशिक्षण वर्ग की आत्मा होता है। बिना अनुशासन के संगठनात्मक प्रशिक्षण का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो सकता।”
विधायक श्री जैन ने प्रशिक्षण वर्ग में एक समय के भोजन हेतु “घर के टिफिन” की अभिनव व्यवस्था को भारतीय पारिवारिक संस्कृति और संगठनात्मक आत्मीयता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पहल केवल भोजन व्यवस्था तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच एकात्म भाव, सहयोग और अपनत्व को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि यदि नगर के कार्यकर्ता अपने घरों से अतिरिक्त टिफिन लेकर आएंगे, तो बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को परिवार जैसा स्नेह, अपनत्व और आत्मीय वातावरण मिलेगा। यह नवाचार पूरे प्रदेश में संगठनात्मक संस्कार और सामूहिक भावना का उदाहरण बनेगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी जी ने कहा कि आगामी प्रशिक्षण वर्ग केवल एक संगठनात्मक आयोजन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, अनुशासन एवं दायित्वबोध से और अधिक सशक्त करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं के लिए सर्वोत्तम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। वर्ग की व्यवस्थाओं में संगठन के कार्यकर्ता स्वयं सहभागी बन रहे हैं तथा अपनी इच्छा अनुसार आर्थिक सहयोग भी कर रहे हैं, जो संगठन के प्रति उनके समर्पण, आत्मीयता और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है।
जिला अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण वर्ग में पूर्ण अनुशासन, समयबद्धता और समर्पण के साथ सहभागिता करे, यही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं से शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की शक्ति, संस्कार एवं कार्यपद्धति को आत्मसात करने का सर्वोत्तम अवसर होता है।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार पुलिंग एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिकतम उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक सहभागिता आज समय की आवश्यकता है। संगठन का कार्यकर्ता अपने आचरण से भी समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य करता है।
बैठक में प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक एवं अनुकरणीय बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं समर्पण से यह प्रशिक्षण वर्ग संगठनात्मक दृष्टि से पूरे प्रदेश में एक उल्लेखनीय, प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक उदाहरण बनेगा।
बैठक में संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ. वीरेंद्र पाठक ने भी प्रशिक्षण वर्ग से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ नेता रामकुमार साहू, लक्ष्मण सिंह, धर्मेंद्र खटीक, नरेश यादव, विनय मिश्रा, बंटी शर्मा, यश अग्रवाल, निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी, बालकिशन सोनी, राहुल वैद्य, उमेश सिंह गौंड, प्रणव कनौआ, खड़ग सिंह घोसी, विशाल खटीक, नितिन सोनी, प्रीति केशरवानी, नमन समैया, हरिओम भट्ट, सुषमा यादव, रामेश्वर नेमा, सोनू उपाध्याय, गोलू कोरी, दीपक दुबे, विकास केशरवानी, चिराग सबलोक, पंकज भट्ट, जय सोनी, अंशुल हर्ष, हेमंत पचौरी सहित अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











