
एमआरपी कानून बनाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा ज्ञापन
सागर।अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों ने आज विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात कर अधिकतम मूल्य (एमआरपी) पर सीमा तय करने के लिए कानून बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि देश में एमआरपी से संबंधित कोई स्पष्ट नीति या प्रभावी कानून नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को आर्थिक शोषण और अतिरिक्त भुगतान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन पिछले दो वर्षों से पूरे देश में जनजागरण अभियान चला रहा है तथा केंद्र सरकार से एमआरपी नीति कानून बनाने की मांग कर रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बाजार में कई उत्पादों पर मनमाने तरीके से एमआरपी निर्धारित की जाती है, जिससे आम उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार को ठोस कानून बनाना चाहिए।
विधायक जैन ने संगठन की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर एमआरपी सीमा निर्धारित करने संबंधी कानून बनाने का आग्रह करेंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रांत उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव,अखिलेश पाठक,मनीष दुबे,कपिल तिवारी,रीतेश पाटकर,विनोद पांडेय,भुवनेश शर्मा, राजेंद्र नामदेव मौजूद थे











