भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर चार दिवसीय रक्तदान शिविर शुरू, पहले दिन 40 से अधिक रक्तवीरों ने किया रक्तदान

भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर चार दिवसीय रक्तदान शिविर शुरू, पहले दिन 40 से अधिक रक्तवीरों ने किया रक्तदान
सागर। पूर्व गृहमंत्री एवं Bhupendra Singh के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सागर विभाग संघ चालक डॉ. जीएस चौबे के मुख्य आतिथ्य तथा निरंकारी संत श्री नारायण दास जी की अध्यक्षता में हुआ।
होटल ग्रेंड दीपाली के सिग्नेचर हॉल में आयोजित शिविर के पहले ही दिन रक्तदाताओं का उत्साह देखने को मिला। सागर महापौर Sangeeta Tiwari, उनके पुत्र सूर्यांश तिवारी, एमआईसी सदस्य राजकुमार पटेल सहित कई सामाजिक, राजनीतिक एवं युवा संगठनों से जुड़े लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
शिविर में कृष्ण कुमार पटेल, अनुज पटेल, रामकुमार पटेल, हरीश पटेल, भाजपा नेता सोमेश जड़िया, अभिषेक सिंह गौर, पूर्व पार्षद बलराम घोसी, शुभम घोसी, आनंद ददरिया, सीमा गुप्ता ददरिया, संजीव श्रीवास्तव बंटी, नीरज यादव, रमन यादव, रज्जन मिश्रा, देवांशु सेन, मुरारी अहिरवार, धर्मेन्द्र वैश्य, आयुष जैन, विनय राजपूत, भागीरथ रैकवार और कुन्दन जाट सहित 40 से अधिक रक्तवीरों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के प्रथम दिवस प्रतीक चौकसे, अजीत सिंह राजपूत, पवन साहू, रघुराज सिंह ठाकुर, सुनील चौकसे, बादल सिंह, दीपेश सिंह, कोमल चढ़ार, सीमांशू जैन, आकाश कुशवाहा, अभिजीत जाट, रामजी यादव, देवेंद्र यादव, निर्भय रैकवार, सोनू अहिरवार, छोटू अहिरवार और आयुष जैन सहित अनेक युवाओं ने भी रक्तदान कर अपनी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री Bhupendra Singh स्वयं शिविर में पहुंचे और सभी रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने रक्तवीरों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए समाजसेवा के इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Read More