उपार्जन, परिवहन एवं भुगतान लगातार सुनिश्चित किया जाए—कलेक्टर प्रतिभा पाल

उपार्जन, परिवहन एवं भुगतान लगातार सुनिश्चित किया जाए
—कलेक्टर प्रतिभा पाल
सागर, 18 मई 2026
रवि उपार्जन के अंतर्गत फसलों की खरीदी, परिवहन एवं भुगतान समय-सीमा में किया जाए तथा इन प्रक्रियाओं के बीच अधिक समयांतर न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। किसान भाइयों को उपार्जन केंद्रों पर किसी प्रकार की समस्या न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि एसडीएम लगातार उपार्जन केंद्रों की मॉनिटरिंग करें एवं सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर बारदाना की उपलब्धता खरीदी के अनुसार पूर्व से ही सुनिश्चित की जाए। जिन उपार्जन समितियों में खरीदी एवं परिवहन के बीच अधिक अंतर पाया जाए, उन्हें तत्काल नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसान भाइयों का भुगतान समय-सीमा में सुनिश्चित हो। इसके लिए प्रतिदिन उपार्जन के बाद समीक्षा की जाए तथा भुगतान संबंधी देयक पूर्व से तैयार रखे जाएं।

Leave a Comment

Read More