
प्रशिक्षित एवं समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति : रिशांक तिवारी
भाजपा के द्विदिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए रिशांक तिवारी
सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला सागर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत कनेरा स्थित होटल हेरिटेज कन्वेंशन में आयोजित द्विदिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी जी ने शामिल होकर प्रशिक्षण सत्रों में सहभागिता की। बता दें कि भाजपा ने यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन के अपेक्षित कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं कार्यशैली आधारित प्रशिक्षण हेतु आयोजित किया है। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान श्री रिशांक तिवारी ने पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता एवं जनसंपर्क जैसे विषयों पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार उसके समर्पित, अनुशासित एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन लगातार कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है। श्री तिवारी ने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ उनके वैचारिक दृष्टिकोण को भी व्यापक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय एवं राष्ट्र प्रथम के विचार आज भी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। श्री तिवारी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के मूल भाव को निकटता से समझने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी जी, सागर सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े जी, सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन जी, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया जी, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत जी, कुश समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल पटेल जी, पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू जी, शहडोल संभाग प्रभारी श्री गौरव सिरोठिया जी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री जाहर सिंह जी , डॉ. दीपक सिंह जी, श्री राहुल सिंह जी, श्री सतानंद गौतम जी एवं श्री निकेश गुप्ता जी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागणों की गरिमामय उपस्थिति रही।











