
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत वैष्णोदेवी-अमृतसर यात्रा 19 मई को
सागर, 18 मई 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले से श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा आयोजित की जा रही है। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के निर्देशानुसार वैष्णोदेवी-अमृतसर यात्रा प्रस्तावित की गई है।
जारी जानकारी के अनुसार वैष्णोदेवी-अमृतसर यात्रा 19 मई 2026 को प्रस्थान करेगी। सभी यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने टिकट, फोटो एवं आधार कार्ड के साथ सागर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर 19 मई 2026 को प्रातः 7:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
यात्रियों से अपेक्षा की गई है कि वे मौसम के अनुरूप वस्त्र, ऊनी कपड़े तथा व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री जैसे कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, आवश्यक दवाइयां, दाढ़ी बनाने का सामान आदि साथ में रखें।
इसके अलावा तीर्थयात्रियों को अपने साथ मूल आधार कार्ड एवं वोटर आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए हैं।










