
अंकुर कॉलोनी मकरोनिया पहुंचे विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, आचार्य उदार सागर महाराज से लिया आशीर्वाद
धर्म, संस्कार और समाज कल्याण पर हुई चर्चा
सागर। विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन सोमवार को मकरोनिया स्थित अंकुर कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने परम पूज्य आचार्य उदार सागर जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने आचार्य श्री के समक्ष विनम्र भाव से उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित किया तथा समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आध्यात्मिक चेतना के महत्व पर चर्चा की।
विधायक श्री जैन ने कहा कि संतों का सान्निध्य समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। आचार्य श्री के प्रेरणादायी विचार जनमानस को संयम, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ऊर्जा से समाज में सद्भाव, शांति और नैतिक जागरूकता का वातावरण निर्मित होता है।
आचार्य श्री ने भी समाज में सेवा, सद्भाव एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए सभी के कल्याण की मंगलकामना की।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म लाभ अर्जित किया।











