जनभागीदारी कर्मचारियों ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से लगाई गुहार, आउटसोर्स प्रक्रिया पर जताई शंका

जनभागीदारी कर्मचारियों ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से लगाई गुहार, आउटसोर्स प्रक्रिया पर जताई शंका

सागर। शासकीय कन्या उत्कृष्ट महाविद्यालय के जनभागीदारी कर्मचारियों ने मंगलवार को विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में विनियमित किए जाने की प्रक्रिया पर अपनी शंका और चिंता व्यक्त की।

कर्मचारियों का कहना था कि प्रस्तावित प्रक्रिया से उनके वर्तमान कार्य और भविष्य की सेवा शर्तों पर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने विधायक जैन से इस विषय में हस्तक्षेप कर उचित समाधान कराने का आग्रह किया।

इस संबंध में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने दूरभाष पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी से चर्चा कर पूरी स्थिति की जानकारी ली। विधायक जैन ने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाना चाहिए तथा किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनभागीदारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More