पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सागर जोन के दो अधिकारियों को पदोन्नति, विभाग में हर्ष का माहौल

पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सागर जोन के दो अधिकारियों को पदोन्नति, विभाग में हर्ष का माहौल
मनोज कुमार शर्मा एवं मनोज कुमार दुबे को वरिष्ठ श्रेणी शीघ्रलेखक से प्रवर श्रेणी शीघ्रलेखक पद पर पदोन्नत किए जाने पर पुलिस विभाग में खुशी और गौरव का माहौल है। दोनों अधिकारी वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सागर जोन में पदस्थ हैं।
दिनांक 19 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार यह पदोन्नति उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन, समर्पण एवं विभाग के प्रति लंबे समय से दिए जा रहे योगदान का परिणाम मानी जा रही है। दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।
इस अवसर पर मिथिलेश शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन, तथा शशीन्द्र चौहान, पुलिस उपमहानिरीक्षक सागर रेंज सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों, स्टेनो डीआईजी सुषमा सिंह, मित्रों एवं परिचितों ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित कीं।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि दोनों अधिकारी भविष्य में भी अपनी प्रशासनिक क्षमता और अनुभव से पुलिस विभाग की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। विशेष बात यह है कि पदोन्नति के बाद भी दोनों अधिकारी वर्तमान पदस्थापना स्थल सागर जोन कार्यालय में ही अपनी सेवाएं देते रहेंगे, जिससे कार्यालयीन कार्यों की निरंतरता और प्रशासनिक दक्षता को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

Read More